भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का स्वागत, संगठन विस्तार पर जोर

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का स्वागत, संगठन विस्तार पर जोर



सिमगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के सिमगा पहुंचने पर रेस्ट हाउस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील

राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर टीम को मजबूत करने का आह्वान किया।

युवाओं को जोड़ने की कार्ययोजना

जिला मंत्री गगन शर्मा ने युवाओं को संगठन से जोड़ने की कार्ययोजना रखी। साथ ही सिमगा और आसपास के क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रशांत देवांगन, पार्षद मुकुंद रजक, टैबू देवांगन, विकास सोनकर, पीयूष जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ