SECR News: Railway News: ट्रेन पर सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इस स्टेशन पर मिला नया स्टॉपेज
बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर स्टेशन पर ठहराव की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। यह नया स्टॉपेज 5 सितंबर 2026 से लागू होगा। इसके साथ ही ट्रेन के कुछ स्टेशनों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
बिलासपुर से इंदौर जाने वाली ट्रेन की टाइमिंग
ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 5 सितंबर से वेंकटनगर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन यहां 13:47 बजे पहुंचेगी और 13:49 बजे रवाना होगी। इसके बाद जैतहरी स्टेशन पर ट्रेन 14:02 बजे, अनूपपुर 14:19 बजे, अमलाई 14:35 बजे और बुढ़ार 14:45 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों की समय-सारिणी पहले की तरह रहेगी।
इंदौर से बिलासपुर आने वालों को भी सुविधा
वहीं, ट्रेन नंबर 18233 इंदौर–बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर में ठहराव 6 सितंबर 2026 से शुरू होगा। ट्रेन यहां 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी।
इसके बाद पेंड्रा रोड स्टेशन पर ट्रेन 11:21 बजे, खोंगसरा 12:07 बजे, बेलगहना 12:23 बजे, करगी रोड 12:38 बजे, घुटकू 12:52 बजे और उसलापुर स्टेशन पर 13:04 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अन्य स्टेशनों की टाइमिंग मंब कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए स्टॉपेज से वेंकटनगर और आसपास के यात्रियों को बिलासपुर व इंदौर के बीच रेल यात्रा में सीधी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

0 टिप्पणियाँ