रायपुर - छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। लंबे समय से अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।
यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग के तहत होगी। मुख्यमंत्री की ओर से 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसी कड़ी में अब व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ है।
विषयवार पदों की बात करें तो हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 120-120 पद, भौतिकी में 54 पद, जबकि राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र में 100-100 पद हैं। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन जरूर देखें।


0 टिप्पणियाँ