CG School Holiday: 27 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, खराब मौसम के चलते DEO का आदेश जारी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 27 अक्टूबर को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि, यह छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगी, शिक्षकों को स्कूल आना होगा।

जारी आदेश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और संभावित अति बारिश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

इन स्कूलों में रहेगी छुट्टी 



इस आदेश के दायरे में जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। इनमें प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल भी शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में 27 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए छुट्टी रहेगी।

प्रशासन ने मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। वहीं, शिक्षकों के लिए अवकाश घोषित नहीं किया गया है। उन्हें निर्धारित निर्देशों के अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।

इसपर दें ध्यान 

अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल से संबंधित किसी भी अतिरिक्त सूचना के लिए आधिकारिक आदेश और विद्यालय प्रबंधन के निर्देशों पर ध्यान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ